Thursday, January 22, 2015

यादव सिंह को जान के खतरे और संभावित फरारी के मद्देनज़र तत्काल करें गिरफ्तार - यूपी के राज्यपाल ने सीएम को दिया आदेश l



TAHRIR / 230114 / LUCKNOW/ UTTAR PRADESH / INDIA . सामाजिक संगठन तहरीर के संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा की माँग पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने  दागी इंजीनियर यादव सिंह की संभावित फरारी और जान के खतरे के मद्देनज़र यादव सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर कार्यवाही करने का निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि प्राधिकरण समेत तीन अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर  यादव सिंह के घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापे मारे तो छापेमारी से सनसनीखेज खुलासे हुए थे। हजारों करोड़ से ऊपर के घोटाले, विभिन्न प्रदेश सरकारों और कई नेताओं- वरिष्ठ आईएएस अफसरों से यादव सिंह की नजदीकियां एवं सीबी-सीआईडी जांच को  चुपके से खत्म कर देने के मामले सामने आने के बाद भी अखिलेश सरकार की उदासीनता और निष्क्रियता के चलते सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर संजय शर्मा  ने  यादव सिंह  को भ्रष्ट राजनेता-आईएएस गठजोड़ से जान का खतरा बताते  हुए और दागी इंजीनियर यादव सिंह की संभावित फरारी के खतरे के मद्देनज़र यादव सिंह को तत्काल गिरफ्तार करके उसकी  जान सुरक्षित रखने की मांग बीते 3  दिसम्बर को की थी ।

बीते 5 जनवरी को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने  सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर संजय शर्मा  की माँग पर दागी इंजीनियर यादव सिंह की संभावित फरारी और जान के खतरे के मद्देनज़र यादव सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने के मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर कार्यवाही करने का निर्देश दिए हैं।  

No comments:

Post a Comment