Showing posts with label ig. Show all posts
Showing posts with label ig. Show all posts

Thursday, July 9, 2015

यूपी आईपीएस अमिताभ ठाकुर को 20/- भर्त्सना राशि।





मैंने यूपी कैडर के आईपीएस अमिताभ ठाकुर, जो यूपी सिविल डिफेन्स निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा लोकसेवक होते हुए भी अपने पदीय दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करने और महज  सस्ती लोकप्रियता पाने के उद्देश्य से अपने कार्यों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने  के असत्य अभिकथन करने के लिए सांकेतिक 'भर्त्सना राशि' 20 रुपये का प्रेषण किया है।  मेरी एक आरटीआई में नेपाल केंद्रीकृत भूकंप राहत कार्यों  में आईजी की कथनी-करनी में अन्तर उजागर होने पर मैंने विस्तृत लोकहित में यह कदम उठाया है।

मैंने इस सम्बन्ध में अमिताभ को एक पत्र भेजकर उनको आइना दिखाते हुए लिखा है कि वे  भिज्ञ हैं कि वे  प्रायः ही सिविल डिफेन्स संगठन के प्रवक्ता के रूप में अपने आपको  बेहद संजीदा दिखाने का नाटक करते दिखाई देते हैं फिर  चाहें वह सिविल डिफेन्स का स्थापना दिवस हो,झंडारोहण हो या सिविल डिफेन्स एक्ट का पूरी तरह अनुपालन करने की शपथ हो किन्तु दुर्भाग्यपूर्ण है कि वास्तविक आपदा, जैसी कि अभी नेपाल  भूकम्प के रूप में आयी थी, के आपदा प्रबंधन में उनकी  कोई भूमिका नहीं रही। वह भी तब जबकि सरकार ने उनको  आईआईएम से प्रबन्धन की शिक्षा जनता के पैसों से, शिक्षा अवधि में उनसे  बिना कोई काम लिए दिलाई थी। मैंने अमिताभ को बताया है कि शायद यह शिक्षा जनता की सेवा के  लिए दिलाई गयी थी न कि अपने पब्लिसिटी मैनेजमेंट के लिए।


गौरतलब है कि मेरी एक आरटीआई पर  उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा निदेशालय के  जन सूचना  अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने  मुझे बताया था  कि नेपाल केंद्रीकृत भूकंप  के संबंध में नागरिक सुरक्षा नगरों को 3 पत्र भेजने के अलावा  नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने  न तो निदेशालय पर कोई बैठक ही आहूत की और न ही जिलेवार कोई राहत टीम ही भेजी गयी. नेगी ने यह भी बताया है कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने नेपाल केंद्रीकृत भूकंप  के संबंध में न तो कोई राहत सामग्री या राहत धनराशि भेजी है और न ही इस हेतु कोई खरीद ही की गयी है . इससे स्पष्ट था  कि मीडिया के माध्यम से बड़े -बड़े दावे करने बाले अमिताभ भी भयंकर आपदा के इस मामले  आराम फरमाते रहे और इस  भयंकर आपदा के प्रबंधन के लिए  उन्होंने  भी कुछ  नहीं किया ।

भारत द्वारा  विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से अमिताभ  द्वारा बहुत खुश  होकर  टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के घर 'धन्यवाद' के रूप 1000 रुपये का चेक तक भिजवा देने  और आज़म खान के भैंस चोर को गिरफ्तार करने वाले मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थानाध्यक्ष रविन्द्र तोमर को 100 रुपये का चेक ‘इनाम’ के तौर पर  भेजने बाली उनकी  पत्नी नूतन ठाकुर के इन कृत्यों से प्रेरित  होकर ही मैंने   यह सांकेतिक 'भर्त्सना राशि'     20 रुपये का भारतीय पोस्टल आर्डर अमिताभ को  यह  याद दिलाने के लिए प्रेषित किया है  कि मेरे जैसे आम नागरिकों  के पैसों से वेतन लेने बाले अमिताभ  अपने कर्तव्यों का  निर्वहन    उत्साह, तत्परता , ख़ुशी, अपनापन और निष्ठा की भावना  से  करें न कि महज सस्ती लोकप्रियता पाने की भावना से ।


Saturday, May 23, 2015

कथित समाजसेवी और यूपी के आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा कार्यालय समय में सोशल मीडिया पर व्यस्त रहकर सरकारी संसाधानों के दुरुपयोग शिकायत l








लखनऊ. २३ मई २०१५. तहरीर.// सामाजिक संगठन तहरीर ने यूपी के वरिष्ठ आईपीएस, संयुक्त निदेशक  - नागरिक सुरक्षा और   कमांडेंट - केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ अमिताभ ठाकुर  द्वारा कार्यालय समय में सरकारी कार्य करने के स्थान पर सोशल मीडिया आदि पर व्यस्त रहकर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और यूपी के डीजी - नागरिक सुरक्षा और राज्यपाल को शिकायत भेजी है जिसमें प्रमाण के रूप में ठाकुर के   फेसबुक एकाउन्टों  के वेब-यूआरएल दिए हैं।

हमने अपनी शिकायत में कहा है कि यदि सभी लोकसेवक अमिताभ ठाकुर की तरह कार्यालय समय में व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने लगेंगे तो सरकारी कार्यालयों का कामकाज धीरे पूरी तरह ठप्प हो जाएगा और जनता त्राहि-त्राहि  लगेगी l

हमने इस मामले में विभागीय जांच और उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर सेल के द्वारा जांच और जांच के आधार   पर अनुशासनात्मक और विधिक कार्यवाही की मांग की है l



Letter No. : TAHRIR/02/2015-16/150522                             Date : 22-05-2015
To,
Director General - Uttar Pradesh Civil Defense
Civil Defense Directorate, Uttar Pradesh
531,Jawahar Bhavan, Ashok Marg, Lucknow

Sub.:
Misuse of official resources for personal work by  IPS No. 19921024,a 1992 batch UP cadre IPS Amitabh Thakur, presently posted as Joint Director – Civil Defense : Request to get the matter inquired appropriately and take subsequent punitive action as per service-rule-books and also in accordance with the law of the land.

Sir/Madam,
TAHRIR ( Transparency, Accountability & Human Rights initiative for revolution ) is a Bareilly/Lucknow based Social Organization, working at grass-root level by taking up & solving issues related to strengthening transparency & accountability in public life and protection of Human Rights in India.

We have been informed by some concerned citizen of India that Amitabh Thakur is misusing various official resources for his personal work and thus abusing the resources given by state government to this public servant to serve the public.  As evidence of the same, we are providing hereby web address links of two personal facebook accounts of Amitabh Thakur available in public domain :
A perusal of various status posted on these two social media accounts of said IPS shall establish that Amitabh Thakur frequently writes and updates posts in official timings and that too without any fear of the system which is an established case of daytime misuse of official resources, misuse of such resources which have been  given to this public servant  IPS by state Government to serve the public but he is using these for his personal work.
There may be many such purely personal e-mail, social media, messaging services etc. accounts, not in public domain which might be in continuous use by this IPS in official time, so we are not  able to provide details of all such accounts here and these can be unearthed only after a formal inquiry including inquiry by cyber cell of Uttar Pradesh Police. There are acute chances of misuse of all other  resources allotted to this IPS by state government.
Sir, you shall agree that if all public servants start misusing official times in  Amitabh Thakur’s way, our system will collapse so we are putting forth this formal complaint before you to get this matter inquired departmentally and also by cyber experts of UP Police and take subsequent punitive departmental and legal action Amitabh Thakur on the basis of outcome of inquiry reports.
Copy to : The Governor of Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government ,Lucknow.

Humbly sent with lots of expectations for immediate action.
Sincerely yours,

Sanjay Sharma سنجے شرما संजय शर्मा
( Founder & Chairman)




Friday, May 15, 2015

यूपी आईपीएस द्वारा छुपाई गयी अचल संपत्तियों के मामले में राजभवन ने दिखाई सख्ती : सामाजिक संगठन 'तहरीर' की शिकायत पर यूपी के राज्यपाल ने नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक को दिए नागरिक सुरक्षा के संयुक्त निदेशक आईजी की छुपाई गयी अचल संपत्तियों की जाँच के आदेश.




Lucknow.TAHRIR.15-05-15. यूपी आईपीएस द्वारा छुपाई गयी अचल संपत्तियों के मामले में यूपी के राजभवन ने  सख्ती दिखाते हुए  सामाजिक संगठन 'तहरीर' की शिकायत पर  नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक को  नागरिक सुरक्षा के  संयुक्त निदेशक आईजी अमिताभ ठाकुर की छुपाई गयी अचल संपत्तियों की जाँच के आदेश दिए हैं .


दरअसल पारदर्शिता,जबाबदेही और मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संगठन 'तहरीर' को पता चला था कि 1992 बैच के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने वर्ष 2010 में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को दी गयी अपनी अचल संपत्ति की जानकारी(इम्मूवेबिल प्रोपर्टी रिटर्न) में बताया था कि उनके और उनकी पत्नी के नाम से लखनऊ व बिहार में दस संपत्तियां थी.इनमें राजधानी के गोमतीनगर स्थित विरामखंड में एक एचआईजी मकान, खरगापुर में पांच प्लाट व उजरियांव में एक पांच हजार स्क्वायर फिट में मकान भी थे.इसके अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी में भी उनके पास मकान व कृषि भूमि थी. इन सभी संपत्तियों से उनकी वार्षिक आय दो लाख 88 हजार 390 रुपये थी. उनके पास इतनी संपत्तियां होने के मामले ने जब तूल पकड़ा था तो उन्होंने बाद के वर्षो में दाखिल किये गये अपने आईपीआर में उनके नाम केवल दो संपत्तियां ही होने का दावा किया था. अमिताभ ठाकुर अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम आठ संपत्तियों की जानकारी छुपा गये थे.

गौरतलब है कि इससे पहले भी अचल सम्पत्तियां छुपाने के  मामले में आईपीएस अमिताभ ठाकुर के खिलाफ डीजीपी के निर्देश पर आईजी कार्मिक ने उनकी संपत्ति की प्रारंभिक जांच की थी. जांच में उनके खिलाफ लगे आरोपों के पक्ष में कई अहम प्रमाण भी मिले थे पर कोई अंतिम कार्यवाही नही हो पाई थी.

अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर ने इन परिसंपत्तियों में से एक को अपने एनजीओ 'पीपल्स फोरम' को देकर उस पर ‘बलात्कार पीड़ित महिलाओं का स्मारक’ बनाने की घोषणा भी की थी परंतु शायद 'तहरीर' द्वारा अचल संपत्तियों का प्रकरण उठा देने पर इस संपत्ति का स्थानांतरण नहीं हो सका और शायद इसीलिए अभी तक इस स्मारक का निर्माण भी नहीं कराया गया है और स्मारक बनाने की घोषणा राजनेताओं की वयानबाजी की तरह महज समाचारों तक ही सीमित होकर रह गयी है.

तहरीर के संस्थापक अध्यक्ष के रूप  में मैने इस प्रकरण की जाँच हेतु सूबे के राज्यपाल को पत्र लिखा था. अब राज्यपाल ने प्रकरण को जाँच हेतु नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक  को भेज दिया है.

==================================================================
Letter as sent by TAHRIR to Governor of Uttar Pradesh 
         101,Narain Tower,F Block,Rajajipuram                                                                                  
           Lucknow,Uttar Pradesh-226017

                                                   Website :http://tahririndia.blogspot.in/

E-mail : tahririndia@gmail.com                                                                   Twitter Handle : @tahririndia                                                                        Mobile : 9369613513

 

  



 
 Transparency, Accountability & Human Rights Initiative for Revolution         
logo tahrir low pixel.jpg                       

Letter No. : TAHRIR/02/2014-15/150303                                 Date : 03-03-2015
To,
Director General - Uttar Pradesh Civil Defense
Civil Defense Directorate, Uttar Pradesh
531,Jawahar Bhavan, Ashok Marg, Lucknow

Sub.: Discrepancies in Immovable Property Returns ( IPRs ) and non-filing of IPRs  of  
IPS No. 19921024,a 1992 batch UP cadre IPS Amitabh Thakur, presently posted as Joint Director – Civil Defense : Request to get the matter inquired appropriately and take subsequent action in accordance with the law of the land.

Sir/Madam,
TAHRIR ( Transparency, Accountability & Human Rights initiative for revolution ) is a Bareilly/Lucknow based Social Organization, working at grass-root level by taking up & solving issues related to strengthening transparency & accountability in public life and protection of Human Rights in India.

We have come to know through news website www.samaylive.com that in year 2010, Amitabh Thakur submitted his IPR showing some 10 properties but hide 8 properties in his IPR submitted in following year 2011 as he declared only 2 properties. Two page photocopy of news item is attached for your perusal.

When we searched website of Ministry of Home Affairs http://mha1.nic.in/ipr/iprrpt.aspx , we came to know this IPS has not submitted his IPRs for the year 2012,2013 & 2014.  

Through this memorandum, we are raising our demand to initiate a formal inquiry into the Discrepancies in Immovable Property Returns ( IPRs ) and non-filing of IPRs  of  IPS No. 19921024,a 1992 batch UP cadre IPS Amitabh Thakur, presently posted as Joint Director – Civil Defense and take subsequent action in accordance with the law of the land.

Attachments : As above ( Two Pages )

Copy to : The Governor of Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government ,Lucknow.

Humbly sent with lots of expectations for immediate action.
Sincerely yours,

Sanjay Sharma سنجے شرما संजय शर्मा
( Founder & Chairman)