Friday, June 26, 2015

रामपुर में समाजवादियों ने फूंका नूतन ठाकुर का पुतला

रामपुर में समाजवादियों ने फूंका नूतन ठाकुर का पुतला

Publish Date:Fri, 26 Jun 2015 08:19 PM (IST) | Updated Date:Fri, 26 Jun 2015 08:21 PM (IST)
 
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-spians-burnt-putla-of-nutan-thakur-12524717.html?src=HUP 
रामपुर में समाजवादियों ने फूंका नूतन ठाकुर का पुतला
लखनऊ। यौन उत्पीडऩ मामले में फंसे आइजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर को बचाने का आरोप लगा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर का पुतला फूंका।
आइजी अमिताभ ठाकुर पर गाजियाबाद की विभाग की ही एक महिला के यौन उत्पीडऩ करने के लिए दबाव बनाने तथा कामयाब न होने पर अपने गुर्गों से दबाव बनवाने का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर आज रामपुर के मुहल्ला बजरिया मुल्ला जरीफ में एकत्र सपाइयों ने नूतन ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। कैबिनेट मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने कहा कि नूूतन ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता होकर असामाजिक कार्य कर रही हैं। यौन उत्पीडऩ में फंसे अपने आइजी पति को न सिर्फ बचाने का प्रयास कर रही हैं, बल्कि गलत कृत्यों मेें भी साथ दे रही हैं। इस मौके पर डीसीडीएफ के चेयरमैन मास्टर जाफर समेत कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment