Sunday, August 2, 2015

निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर के भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग मामले में सामाजिक संगठन 'तहरीर' के संस्थापक और आरटीआई कार्यकर्ता संजय शर्मा की मीडिया से भेंट आज दोपहर बाद 3:30 बजे



Meet with Press  - लोकायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर  आज दोपहर बाद 03:30  बजे   ( 15:30  Hrs. ) RE. सामाजिक संगठन 'तहरीर' के संस्थापक और आरटीआई कार्यकर्ता संजय शर्मा  की लोकायुक्त उत्तर प्रदेश से निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर के भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग मामले में भेंट आज दोपहर बाद 3 बजे

सामाजिक संगठन 'तहरीर' के संस्थापक और आरटीआई कार्यकर्ता संजय शर्मा  आज दोपहर बाद 3 बजे लोकायुक्त से भेंट कर निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर के सम्बन्ध में किये गए परिवाद  पर अपना दूसरा पूरक अभिकथन लोकायुक्त को  सौपेंगे ।  संजय  लोकायुक्त को  बाराबंकी में अमिताभ ठाकुर के  परिवारीजनों के नाम से 13. 811 हेक्टेयर कृषि भूमि की खरीद फरोख्त , पत्नी नूतन ठाकुर के   2625 वर्गफुट के प्लाट पर कथित बलात कब्जे  और  अमिताभ द्वारा पद का दुरुपयोग कर विभाग में कार्यरत महिला का शारीरिक शोषण करने के लिए विभागीय कार्यवाही को अस्त्र बनाने के आरोप लगाते हुए आरोपों से सम्बंधित अभिलेखीय साक्ष्य भी लोकायुक्त को सौपेंगे। संजय  लोकायुक्त से मिलकर मांग करेंगे  कि इस मामले में अमिताभ ठाकुर द्वारा दिए गए जबाबों की प्रतियां उनको उपलब्ध कराई जाएँ ताकि वे अपना पक्ष उनके समक्ष समुचित रूप से रख सकें। संजय लोकायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर  आज दोपहर बाद 03:30  बजे   ( 15:30  Hrs. ) मीडिया को भी सम्बोधित करेंगे।

संजय शर्मा
मोबाइल  संपर्क  8081898081, 9455553838 

No comments:

Post a Comment